रायबरेली:कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराए।पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगी घरेलू हिंसा के लिए 181 डायल करके महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। घुरवारा चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में पुलिस पाठशाला लगाई गई।कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 1090, 181 तथा 112 डायल करके महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकती हैं।घरेलू हिंसा होने पर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराऐ जिससे जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 1090 वूमेन पावर लाइन पर फोन कर महिलाएं शिकायत दर्ज कर सकती हैं। साइबर ठगी को लेकर भी महिलाओं एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी की घटनाएं ज्यादा हो रही है जिसमें मोबाइल फोन पर कॉल के माध्यम से साइबर लोग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं बिना नंबर से ऐसी कॉल पर आने वाले मैसेज या काल का जवाब ना दें ऐसी कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अबरार हुसैन,मुख्य आरक्षी प्रेम कुमार,आरक्षी अभिषेक कुमार एवं महिला आरक्षी नेहा तिवारी,सुमन राव उपस्थित रही।

मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक
Releated Posts
ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी
-रायबरेली गाॅट टैलेंट सीजन-वन में जानदार परफार्मेंस ने बांधा समांरायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से आयोजित…
एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला
श्री समाचार डेस्क / धैर्य शुक्ल : एम्स परिसर में अनगिनत बड़ी-बड़ी मधुमक्खियों के छत्ता लगे हुए हैं।…
रायबरेली: ‘इनफ्लूवेरा अवार्ड्स’ में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार; कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया महिला शक्ति को नमन
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल प्लेजेंट व्यू में आयोजित भव्य “Influvera Awards 2026”…
रायबरेली में CRPF सेवानिवृत्त संगठन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
रायबरेली। दिनांक 03 मार्च 2026 को CRPF रायबरेली परिवार सेवानिवृत्त संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर…













