विनोद कुमार त्रिपाठी ने हिन्दू महासभा ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

प्रवीण सिंह चंदेल /गोरखपुर : भारतीय नेवी से सेवानिवृत हिन्दू योद्धा गोरखपुर निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान से प्रेरित होकर अखिल भारत हिन्दू महासभा में शामिल हो गए हैं । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल ने उन्हें हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने विनोद कुमार त्रिपाठी को हिन्दू महासभा ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । विनोद कुमार त्रिपाठी लम्बे समय से ट्रांसजेंडर समाज के हितों और उनके कल्याण के अभियान में सहभागी रहे हैं ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा निरंतर सशक्त और गौरवशाली बनने के पथ पर अग्रसर है । सभी वर्गों , पंथों और जातियों के हिन्दू नागरिक भारी संख्या में हिन्दू महासभा से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व और हिन्दू समाज को मजबूत बनाते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं ।

विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल , राष्ट्रीय धर्माचार्य सह प्रमुख महामंडलेश्वर पूजा माई , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , हिन्दू किन्नर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलामुखी मन्नत मां किन्नर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी जी , हिन्दू संत सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर अर्चना गिरी मां का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि उनके लिए गौरव का विषय है कि वो गोरखपुर की उस पृष्ठभूमि से हैं , जहां से गोरखनाथ मठ के महंत दिग्विजय नाथ और उनके शिष्य महंत अवैद्यनाथ हिन्दू महासभा से चुनाव लड़कर सांसद बने । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया और आगे चलकर भाजपा से मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश का शासन संचालित कर रहे है । उन्होंने 17 और 18 मार्च को जोधपुर में आयोजित हो रही हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने की घोषणा करते हुए एक माह में ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ की 40 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन करने का संकल्प लिया ।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी , राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका उपाध्याय शुक्ला , हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धनंजय पांडे ने विनोद कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी है । डॉक्टर गीता रानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा शक्तिशाली बनकर भारतीय राजनीति में खोया गौरव हासिल करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *