असफलताओं के बाद ही विजय मिलती है चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अनवर पठान ने देश को दी बधाई
रायबरेली 24 अगस्त 2023 : चांद पर सफलतापूर्वक इंडिया का चंद्रयान 3 विक्रम लैंडिंग के पहुंचने की कई दिनों से दुआएं करते रहे रायबरेली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनवर पठान और रायबरेली युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन पठान ने इसरो के अध्यक्ष डायरेक्टर एस सोमनाथ, निलेश एम देसाई , प्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना कालहस्थी जी,वैज्ञानिक प्रो आरसी कपूर जी,प्रो गलगली, एस यू नायर, बी एन रामआकृष्ण, एम शांकरान मोट मरिकांत, अंतरिक्ष वैज्ञानिक सृजन पाल सिंह आदि 55 प्रोडक्शन डायरेक्टर की टीम सहयोगियों को ढेर सारी बधाई और दुआएं दिया.
पठान ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सफलता है भारत की कम लागत से बने 615 करोड़ से चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर लैंड करने के मिशन में कामयाब हुआ या आने वाले भविष्य की नई पीढ़ियां के लिए बहुत बड़ी तरक्की और विकास का शुभ संकेत है.
