रतन टाटा के आखिरी शब्द बहुत कुछ कह गए
श्री डेस्क : भारत के ही नहीं दुनिया के माने जाने उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने अपनी जीवन काल में वह सारे मापदंड हासिल किया इसके बारे में वह सोचते रहे हैं उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी के साथ उद्योग जगत में अपना नाम शीर्ष पर रखा लोग हमेशा मिसाल देते रहे कि आप कोई टाटा हो ऐसी विशाल शायद ही किसी व्यक्ति को मिल पाए उनके न होने से भारत का का हर एक व्यक्ति आहत है हर भारतीय बहुत ही दुखी है उनके जाने से जो क्षति हुई है उसे भारत ही नहीं जा सकता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की विश्व के पटल पर टाटा का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख गया है उन्होंने अपने जीवित रहते ही वह उपलब्धियां हासिल की जो शायद विश्व में एक उदाहरण के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की टाटा जी हमारे बीच तो नहीं है लेकिन वह हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे
रतन टाटा के आखिरी शब्द
भारतीय उद्योग जगत के किंग रतन टाटा 86 साल की उम्र में भारत देश के हर एक नागरिक के दिलों में राज करने वाले महान उद्योगपति महान समाजसेवी अब हमारे बीच नहीं रहे जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा है उन्होंने अपने आखिरी शब्द कहे
मुझे याद करने के लिए धन्यवाद
अस्पताल में भर्ती होते समय उन्होंने अपने एक्स पर यह पोस्ट किया उन्होंने कहा कि हमारी तबीयत ठीक है घबराने की जरूरत नहीं है कुछ जरूरी परीक्षण किया जा रहे हैं मीडिया से अनुरोध है कि गलत बातें मत फैलाएं शायद उनको आखिरी समय तक यह एहसास था कि हमारे बारे में अगर कोई ऐसी बात देश में चली जाती है तो देश के लोग बहुत आहत होंगे इसलिए वह आखरी सांस तक देश के हर एक नागरिक से जुड़े रहे भारत रत्न रतन टाटा ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया उन उद्योगपतियों के लिए भी जो आज के इस भाग दौड़ भरे समय में सिर्फ अपनी कंपनी और अपने उद्योगों के बारे में सोचते हैं उन्होंने कभी भी अपने फायदे की बात नहीं सोची पहले देश समाज के बारे में सोचते रहे उन्होंने अपनी सारी संपत्ति टाटा ट्रस्ट में स्थानांतरित भी कर दी
देश के महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि