Rashtriya Vikas Ekta Manch is always dedicated to social upliftment: Satya Kumar

सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा समर्पित रहता है राष्ट्रीय विकास एकता मंच : सत्य कुमार

राकेश त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, अंजनी अग्निहोत्री ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनीत

शिवगढ़,रायबरेली : राष्ट्रीय विकास एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार की अध्यक्षता में संगठन का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से नगर पंचायत के पहाड़पुर के रहने वाले राकेश त्रिवेदी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जगदीशपुर के रहने वाले अंजनी अग्निहोत्री को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर बब्बू पाण्डेय, सतीश श्रीवास्तव, मोहम्मद वसीम, शानू गुप्ता, मोहम्मद रईस, धर्मराज आदि लोगों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के विस्तार पर सत्य कुमार ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय विकास एकता मंच एक सामाजिक संगठन है। जिसका उद्देश्य है समाज सेवा एवं जन समस्याओं को उठाकर शासन प्रशासन तक पहुंचना है ताकि सामाजिक समस्याओं का समय से निदान हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास एकता मंच हमेशा सामाजिक कार्यों एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने बताया कि देश के 2 दर्जन से अधिक राज्यों में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। रायबरेली के सभी 18 ब्लॉकों में संगठन का विस्तार किया जाएगा, उन्होंने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के शिवगढ़ ब्लॉक में संगठन का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहाकि समाज के लिए कुछ करने का जज्बा रखने वाले इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से राष्ट्रीय विकास एकता मंच की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *