Ram Baraat 2024: North India's famous Ram Baraat will take place today, 121 Hunkariyaans and 12 bands; 110 feet flag march

Ram Barat 2024: उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बारात निकलेगी आज, 121 झांकियां और 12 बैंड; 110 फीट की तिरंगा यात्रा

श्री डेस्क : आगरा में आज उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बारात  धूमधाम से निकलेगी। प्रभु श्रीराम की बारात  में 121 झांकियां और 12 बैंड शामिल होंगे। इसके साथ ही110 फीट की तिरंगा यात्रा की झांकी मुख्य आकर्षण होगी।

उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बारात  का आयोजन शनिवार को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। लंबे समय बाद समय में बदलाव किया गया है। बारात में 110 फीट की तिरंगा यात्रा के साथ शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की झांकी भी होगी। रामलीला कमेटी की तरफ से 121 झांकियां निकालने का दावा किया गया है। 12 बैंड भी शामिल होंगे।

श्रीरामबारात  का शुभारंभ लाला चन्नौमल की बारहदरी रावतपाड़ा से होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि लंबे समय बाद रामबारात  दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहले दिन में रामबारात  निकाली जाती थी लेकिन वक्त के साथ समय में बदलाव हो गया। रात 2 बजे तक बारात  को जनकपुरी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार करीब 121 झांकियां निकाली जाएगी। मेरठ, उज्जैन, कानपुर, अरुणाचल प्रदेश, बनारस, इंदौर और दिल्ली से तैयार होकर आई झांकियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य आकर्षण बाबा नीम करोरी, बैल पर भगवान शंकर, खाटू श्याम, भारत को राइफल शूटिंग में मिले स्वर्ण पदक, 110 फीट की तिरंगा यात्रा, प्रेम मंदिर और शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की झांकी होगी। इसके साथ 15 रोड शो और दो अखाड़े भी होंगे।

Ram Baraat 2024: North India's famous Ram Baraat will take place today, 121 Hunkariyaans and 12 bands; 110 feet flag march

ऐरावत हाथी के रूप में होगा रथ

प्रभु श्रीराम ऐरावत हाथी के रूप वाले रथ पर सवार होंगे। भरत और शत्रुघ्न के कमल आकृति वाले रथ होंगे, तो लक्ष्मण का रथ शेषनाग की आकृति वाला रहेगा। सभी भाइयों के रथों के आगे प्रमुख बैंड होंगे।

50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा शोभा

राम बारात की शोभा 50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा। इस रथ का जीर्णोद्धार कराया गया है। रजत रथ पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी विराजमान रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *