महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता जागरूकता का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण कानून संबंधी विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के क्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तहसील सलोन के सभागार में महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला जज /सचिव  उमाशंकर कहार द्वारा महिलाओं को विधिक अधिकार विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई महिलाओं के अधिकार कानून विषय पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं को सभी अधिकार प्राप्त है जो पुरुषों को हैं महिलाएं किसी भी क्रम में अधिकारों से वंचित नहीं रह सकती महिला अधिकारों के प्रति विधिक सेवा प्राधिकरण पूरी तरह से जागरूक है।

मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य पर भी इस कार्यक्रम में  चर्चा की गई ।रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न निशुल्क योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें मानसिक विकास के  प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया तथा महिला हेल्पलाइन 181,1089 के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई रिसोर्स पर्सन अलका सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका विधिक रूप से जागरूक होना आवश्यक है समाज के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं भी अपना योगदान दे रही हैं।

इस कार्यक्रम को उप जिला मजिस्ट्रेट  आशुतोष राय ने भी संबोधित किया। नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, डॉक्टर अंजली पाण्डेय ने सर्वाइकल कैंसर विषय पर तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी राकेश पाल एवं अंकित सिंह ने श्रमिक कानूनों पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने वैवाहिक तथा  दहेज के मामले को विस्तार से रखा।इस कार्यक्रम में  गैर सरकारी संगठनों के विभिन्न कार्यकर्ता आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्रकार बंधु विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा परा विधिक स्वयंसेवक अजय बाजपेयी,नीरज कुमारी,प्रदीप यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *