• Home
  • Raebareli News
  • ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी
Image

ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी

-रायबरेली गाॅट टैलेंट सीजन-वन में जानदार परफार्मेंस ने बांधा समां
रायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से आयोजित रायबरेलीज गाॅट टैलेंट सीजन-वन का ग्रैंड फिनाले की जूनियर विनर मान्या शर्मा और सीनियर विनर शिवा सिंह रहीं। तालियों के बीच मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उमेश सिकरिया, गौरव अवस्थी और महासभा के अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने विनर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
स्थानीय सूर्या होटल के सभागार में धूम-धड़ाके के साथ शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले देर शाम तक चलता रहा। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से सभागार तालियों से गूंजता रहा। डांस के जूनियर और सीनियर वर्ग में सेकेंड रनर अप के लिए दो-दो प्रतिभागियों को बराबर के अंक मिलने पर बैटल राउंड भी हुआ। बैटल राउंड में भी धमाकेदार प्रस्तुतियों पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।
डांस के जूनियर वर्ग में अवंतिका सिंह फर्स्ट रनर अप और रिद्धिमा सिंह सेकेंड रनर अप रहीं। सीनियर वर्क की डांस प्रतियोगिता में दिव्यांश पाल फर्स्ट रनर अप एवं आयुषी तिवारी सेकंड रनर अप घोषित हुईं। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सम्मान पत्र एवं नकट धनराज देकर सम्मानित किया गया।
शो डायरेक्टर एवं आयोजक निर्भय श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में भी जनपद की प्रतिभाओं को इससे बड़े मंच उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जनपद के बच्चे प्रदेश और देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें।
जजेस की भूमिका में दुर्गेश सिंह अमरदीप राजा शुक्ला गुलाम नबी और सौम्य श्रीवास्तव रहीं। ग्रैंड जज नीरज सर एवं आदित्य मौर्य रहे।
ग्रैंड फिनाले संपन्न करने वाली टीम में आयुष, धीरज, दीपक, अभिनव, विनायक, सोनम, आदर्श और सलिल का सहयोग रहा।

Releated Posts

मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक

  रायबरेली:कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों…

एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला

श्री समाचार डेस्क / धैर्य शुक्ल : एम्स परिसर में अनगिनत बड़ी-बड़ी मधुमक्खियों के छत्ता लगे हुए हैं।…

रायबरेली: ‘इनफ्लूवेरा अवार्ड्स’ में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार; कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया महिला शक्ति को नमन

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल प्लेजेंट व्यू में आयोजित भव्य “Influvera Awards 2026”…

रायबरेली में CRPF सेवानिवृत्त संगठन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

रायबरेली। दिनांक 03 मार्च 2026 को CRPF रायबरेली परिवार सेवानिवृत्त संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर…

रायबरेली में हिंदू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर हमले के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन एसपी से सुरक्षा व आरोपियों…

डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन

रायबरेलीः- 21 फरवरी 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top