Maha Panchayat of BKU apolitical today

भाकियू अराजनैतिक की महा पंचायत आज

शिवगढ़,रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महा पंचायत आज 26 सितम्बर 2024 को शिवगढ़ ब्लाक परिसर में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। जिसकी जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि 26 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महा पंचायत आयोजित की जायेगी। जो प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि महा पंचायत का आयोजन किसानों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर किया जायेगा। महा पंचायत में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ लाल चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह,ब्लॉक संरक्षक संगम लाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकिशोर, देशराज,घनश्याम शुक्ला, रामलखन,बेचालाल, कमलेश,राजू आदि लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *