Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक,महिलाओं को दी जानकारी

महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक,महिलाओं को दी जानकारी

उपेन्द्र शर्मा/बुलंदशहर : शुक्रवार की शाम जनपद की छतारी नगर पंचायत छतारी के सभागार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक किया है। उसी दौरान महिला को जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं पर अत्याचार होने पर वह पुलिस और महिला हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या बता सकती हैं।

छतारी नगर पंचायत के सभागार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान तहत जागरूक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में अपर परिवार न्यायाधीश महिला के कानून अधिकारी मनु कालिया, अपर जिला जज सचिव जिला विविध सेवा प्राधिकरण रेनू मिश्रा, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट खुर्जा सुधा, शिकारपुर नायब तहसीलदार रतन वस्त्रवाल, अनामिका अधिकारी रमेश चंद वर्मा ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरुक किया। उसी दौरान उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट घरेलू हिंसा एसिड अटैक छेड़छाड़ बलात्कार दहेज उत्पीड़न आदि संबंधित समस्याओं को लेकर वह सखी वन स्टॉप सेंटर पर जा सकती हैं।

महिला हेल्पलाइन 181 पर भी संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सलीम, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, छतारी कानूनगो रूप सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, एसआई दलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनीष यादव, रहीश खां, बब्बल सिंह, उदित नारायण, सुमतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments