नरेंद्र मोदी के आगे कितने टिकते है अरविन्द केजरीवाल ? क्या है अन्य पार्टी के दावेदारों की स्थिति

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद 2024 के चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सभी दलों से अलग अलग दावेदार सामने आ रहे है। लेकिन आप पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल  इस रेस में ज्यादा मजबूत नजर आ रहे है।  शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल 2024 चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी के सामने मुख्य दावेदार होंगे। 

आप पार्टी के पास दो राज्यों में है सरकार 

वर्तमान में आप पार्टी  ही दो राज्यों में सरकार चला रही है।  जो सीधे कांग्रेस को टक्कर दे रही है , अन्य दलों के पास केवल एक ही राज्य में सरकार है। जो उनकी दावेदारी को कमजोर करती है। आप का प्रदर्शन हाल में जमीनी स्तर पर काफी अच्छा रहा है , आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल भारत को नंबर वन बनाने , भष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बात करके मोदी सरकार को सीधे चुनौती दे रहे है। 

अन्य पार्टी के दावेदारों की क्या है स्थिति 

टीएमसी – ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का चुनाव तो जीत लिया , लेकिन हाल में हुए घटनाक्रम उनकी दावेदारी को कमजोर कर रहे है।  साथ ही गोवा , त्रिपुरा चुनाव में उनकी पार्टी का कोई ख़ास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है।  उनका गैर हिंदी भाषी होना भी उनकी दावेदारी को कमजोर कर रहा है।

टीआरएस: अन्य दलों की तरह एक राज्य में शासन करना इस पार्टी की दावेदारी को कमजोर करता है। तेलंगाना के बाहर इस पार्टी का वजूद न के बराबर है।

जदयू: नीतीश कुमार का चेहरा इस पार्टी को मजबूती देता है , साथ ही भाजपा से गठबंधन तोड़ राजद से मिलकर सरकार बनाना एक मजबूत फैसला था। कमजोरी की बाद करे तो दलों पर निर्भरता नीतीश की छवि को कमजोर कर सकती है।

कांग्रेस : दो राज्यों में सरकार चला रही है , हाल में नेतृत्व क्षमता की कमी से कई चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। जमीनी स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता को एकजुट करना राहुल गांघी और प्रियंका गाँधी की चुनौती है।

आप का पलड़ा भारी है अन्य दलों से 

आप पार्टी का  हाल का चुनावी घटनाक्रम देखा जाए , तो अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ने गुजरात चुनाव हो या हिमाचल चुनाव दोनों में भाजपा को सीधे टक्कर दी है , सभी विपक्षी दल भी मानते है आप प्रमुख भाजपा को सीधे टक्कर देने के मुख्य दावेदार हो सकते है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *