भाजपा नेता के साथ ऐसा क्या हो गया कि नेता जी की पत्नी ने उन्हें चप्पलों से पीटा ? क्या है पूरा मामला

कानपुर  : मामला जूही थाना के आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार रात को बड़ा अनोखा घटनाक्रम सामने आया जहाँ भाजपा नेता मोहित सोनकर गाड़ी में महिला मित्र के साथ पाए गए। इस दौरान भाजपा नेता की पत्नी और महिला मित्र का पति भी मौके पर पहुंच गया। भाजपा नेता की पत्नी ने अपने भाईयो के साथ भाजपा नेता को जमकर पीटा। वही भाजपा नेता ने महिला मित्र को पीट डाला। मौके पर पुलिस को सूचना मिली तो दोनों पक्षों को थाने में ले जाकर बात की।  मामले को शांत करवाया। भाजपा नेता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री है।

भाजपा नेता अपनी प्रेमिका का जन्मदिन बनाने पार्क आये थे। साथ ही मौके पर भाजपा नेता का परिवार और पत्नी भी पहुंच गए। दोनों को कार में रंगरेलिया बनाते पकड़ा गया , फिर नेताजी की पत्नी ने जूतों और चप्पलो से उनकी पिटाई की।  यह नजारा देख लोगो की भीड़ जमा हो गयी ,लोगो ने वीडियो बनाये और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला के पति ने मारपीट की तहरीर थाने में दी है।

मामले पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। आगे  की करवाई चल रही है। बताया जा रहा है भाजपा नेता की महिला मित्र भी भाजपा से जुडी हुयी है।  दोनों के बीच काफी समय से प्रेम सबंध चल रहा था। दोनों के घर में इस विषय पर विवाद भी होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *