बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधान
उपेंद्र शर्मा / छतारी: गांव बरखेड़ा हसनगढ़ी निवासी पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह ने बसपा को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकाश चौहान ने गांव चलो अभियान के तहत पूर्व प्रधान भाजपा में शामिल होने के बाद पट्टा पहनकर स्वागत किया है।
छतारी के गांव बरखेड़ा हसनगढ़ी निवासी पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।सोमवार को बनेल में गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष विकाश चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता का रात्रि विश्राम था। तालाब पर चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकाश चौहान और भाजपा युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह का भाजपा में शामिल होने के बाद भगवा पट्टा पहनाकर स्वागत किया है। इस मौके पर कल्याण सिंह जाटव, जगदीश प्रसाद जाटव, अर्जुन सिंह जाटव, जितेंद्र वर्मा, मोहित बघेल, बनवारी लाल, यशपाल आदि मौजूद रहे।
![cropped-WhatsApp-Image-2022-07-21-at-1.31.40-PM.jpeg](https://shreesamachar.com/wp-content/uploads/2022/07/cropped-WhatsApp-Image-2022-07-21-at-1.31.40-PM.jpeg)