• Home
  • Raebareli News
  • डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन
Image

डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन

रायबरेलीः- 21 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु विकास महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत पखनपुर को रु0 15 लाख तथा आकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत हरदोई को रु0 30 लाख 80 हजार का सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद भेट किये, निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति का गठन 17 मई 2022 को हुआ था, जिसके अन्तर्गत 13 ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम संगठन तथा उनमे गठित 228 महिला स्वयं सहायता समूह आते है। संकुल भवन का निर्माण में मनरेगा (9.97 लाख) राज्य वित्त  (1.5 लाख) तथा निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति द्वारा अपने स्टार्टअप फण्ड से ऑफिस सेटअप हेतु (49 हजार) से व्यय किया गया है। कार्यक्रम में निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति से सम्बन्धित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा स्वयं से निर्मित उत्पाद (सजावटी झालर, अचार, आलू पापड़, आलू चिप्स, देशी घी, कम्पोस्ट खाद, हर्बल गुलात, नर्सरी के पौधे आदि प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाया गया।
जिलाधिकारी ने विकास खण्ड की टीम द्वारा किये गये अच्छे कार्य की सराहना की तथा स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संत लाल सहित संकुल स्तरीय समिति के पांच पदाधिकारी अध्यक्ष किरन, उपाध्यक्ष रामरानी, सचिव शाहजहाँ बानो, उपसचिव माधुरी, कोषाध्यक्ष तारावती, स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक

  रायबरेली:कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों…

ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी

-रायबरेली गाॅट टैलेंट सीजन-वन में जानदार परफार्मेंस ने बांधा समांरायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से आयोजित…

एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला

श्री समाचार डेस्क / धैर्य शुक्ल : एम्स परिसर में अनगिनत बड़ी-बड़ी मधुमक्खियों के छत्ता लगे हुए हैं।…

रायबरेली: ‘इनफ्लूवेरा अवार्ड्स’ में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार; कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया महिला शक्ति को नमन

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल प्लेजेंट व्यू में आयोजित भव्य “Influvera Awards 2026”…

1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top