Diwali will be celebrated on 31st across the country

पूरे देश में दीपावली 31 को मनाई जाएगी

श्री डेस्क : पर्व-त्योहारों को लेकर पिछले कुछ वर्षों से आ रहे मतभेद पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए हैं। मंगलवार को बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान काशी के विद्वानों ने यह घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा। बताया कि भ्रम की स्थिति धर्मशास्त्रत्त् के ग्रंथों का पूर्वापर संबंध स्थापित कर अध्ययन न करने से बनी है। तिथि निर्णय के पीछे उन्होंने धर्मशास्त्रत्तें के अनुसार तर्क भी दिये।
बीएचयू से प्रकाशित विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्रत्तें में दीपावली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है। इस वर्ष प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्तूबर को पड़ रही है इसलिए 31 को ही दीपावली मनाना शास्त्रत्त्सम्मत है। देश के किसी भी भाग में एक नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या की प्राप्ति नहीं है, अत: एक नवंबर को किसी भी मत से दीपावली मनाना शास्त्रत्तेचित नहीं है।
विद्वानों ने यह भी बताया कि 2024 में पारम्परिक गणित द्वारा निर्मित पंचांगों में कोई भेद नहीं है क्योंकि उन सभी के अनुसार अमावस्या का आरंभ 31 अक्तूबर को सूर्यास्त के पहले होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो जा रही है। इससे देश के सभी भागों में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनुसार 31 अक्तूबर को ही दीपावली मनाया जाना निर्विवाद रूप में एक मत से सिद्ध है। दृश्य गणित से साधित पंचांगों के अनुसार देश के कुछ भागों में तो अमावस्या 31 अक्तूबर को सूर्यास्त के पहले आरंभ होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के बाद एक घटी से पहले ही समाप्त हो जा रही है जिससे उन क्षेत्रों में भी दीपावली को लेकर कोई भेद शास्त्रत्त्ीय विधि से नहीं है। वहां भी दिवाली 31 अक्तूबर को निर्विवाद रूप में सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *