Discussion to strengthen All India Hindu Mahasabha

अखिल भारत हिंदू महासभा को मजबूत करने के लिए चर्चा

अखिल भारत हिंदू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय मथुरा के पदाधिकारीयों के साथ

मथुरा । आज दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय जी और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद चौहान दिल्ली उत्तर प्रदेश संगठन के विषय पर चर्चा करने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का संदेश लेकर और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एवं जिला इकाई को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के वरिष्ठ और जिला पदाधिकारीओ के साथ चर्चा कर संगठन की एकता पर दिया गया बल।
हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर मनभेद मतभेद बुलाकर संगठन का गठन जल्द से जल्द करने पर किया विचार और भविष्य में एक भव्य कार्यक्रम मथुरा वृंदावन के मध्य करने के लिए भी हुई चर्चा और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर तक जाने पर भी हुई चर्चा।
जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा जिला अध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी जिला प्रभारी उषा सोलंकी एडवोकेट के साथ-साथ वृंदावन की पूर्व अध्यक्ष के बेटे की बहू पिंकी द्विवेदी के साथ-साथ मां रक्षा दल की संस्थापक सुनीता ठाकुर भी रही उपस्थित।
कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मथुरा आगमन पर फूल माला और दुपट्टा पहन कर स्वागत।

उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व मथुरा के पदाधिकारी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया स्वागत ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *