शिवगढ़ में कांग्रेस ने बहुदाखुर्द से की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत

शिवगढ़,रायबरेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर पूर्व सुनियोजित कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुदाखुर्द से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।

लोकतंत्र के महापर्व पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने भवानीगढ़ चौराहा स्थित पार्टी के ब्लॉक कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद ग्राम पंचायत बहुदा खुर्द में जनसम्पर्क करते हुए अभियान की शुरुआत की।

गौरव मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश पासवान बीडीसी के दरवाजे चौपाल लगाकर पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस की उपलब्धियां और भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाई। चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गौरव मिश्र ने कहाकि सूबे की सरकार किसान, नौजवान एवं व्यापारी विरोधी है।

किसानों को उपज का सही दाम नही मिल पा रहा है। जिला सचिव गिरजेश श्रीवास्तव ने जिले में काग्रेस द्वारा किए गए कार्य को गिनाया। इसके साथ ही आखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य पराग प्रसाद रावत व कार्यकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी अपने संबोधन में सामाजिक विषमता ,नफरत, बेरोजगारी पर अपने विचार रखते हुए सभी से भारत जोड़ो अभियान की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ने के की अपील की।

संचालन जिला सचिव दिनेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवादल विवेकानंद,न्याय पंचायत अध्यक्ष तुलसी राम ,ब्रजेंद्र द्विवेदी,निर्मल त्रिवेदी,मो रईस, हरिशंकर,सत्यनाम, संजय सिंह दिनेश चौधरी,चंद्रलाल,धर्मेंद्र, अजय , अंकित त्रिवेदी,रामदेव, संतोष द्विवेदी, सहित पचासों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *