भाजपा राज में ब्राह्मणों पर अत्याचार चरम पर : कमल सिंह चौहान

  • निरंकुश भाजपा की सत्ता पर अब जनता का बुलडोजर चलेगा

 

रायबरेली – काँग्रेस नेता कमल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। प्रशासन पूरी तरह बेरहम और अमानवीय हो चला है। हर जिले में उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों का भी लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

कानपुर देहात के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विपक्षी पार्टी के नेताओं को रोकना सरकार की मंशा को उजागर करता है। सरकार शासन प्रशासन भय और उत्पीड़न की प्रतीक बन गई। भाजपा सरकार का अंत बहुत ही निकट है। आगामी चुनाव में जनता उसके कर्मो का फल देगी। उन्होंने कहा कि महंगाई से तड़प रही जनता अब उत्पीड़न से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर हैं। सरकार का व्यवहार पूरी तरह से निरंकुश है। सरकार की शह पर अधिकारी और पुलिस अत्याचार की हदें पार कर चुके हैं। पहले सरकार की बुलडोजर नीति के कारण मां बेटी की हत्या हुई।

कानपुर देहात की घटना की निंदा करते हुए कमल सिंह चौहान ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जिंदा जला कर मां – बेटी की मौत की घटना सरकारी तंत्र की निरंकुशता का प्रमाण दे रही है। उन्होंने माँग करते हुए कहाकि इस कांड के आरोपी डीएम, एसडीएम और लेखपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। मृतकों के परिजनों को सरकार पर्याप्त एवं उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *