अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की सराहनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार के पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

मुन्ना सिंह /बाराबंकी।भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओ के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2022 के स्वतंत्रता दिवस पर सिंह की सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक देने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई थी। आज मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया द्वारा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को उक्त पुलिस पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को यह पदक एवं प्रशस्ति पत्र मिलने पर जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों में हर्ष एवं उल्लास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *