विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा किया गया राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महराज के विग्रह पर गुलाब जल से अभिषेक एवं माल्यार्पण

गोरखपुर । विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश द्वारा 12 से 18 सितंबर तक राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महराज की 10वीं पुण्यतिथि पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति द्वारा जारी कार्ययोजना के तहत आज जिला अध्यक्ष ई. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की नेतृत्व में विश्व हिन्दू महासंघ, गोरखपुर के प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महराज के विग्रह पर गुलाब जल से अभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ जी महराज सहित विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लीला श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सपना श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सत्याभामा, जिला उपाध्यक्ष दीपमाला शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मोहरीपुर इंद्रकला साहनी, कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री मीरा दूबे, महानगर मंत्री किरन पाण्डेय, महानगर मीडिया प्रभारी अंजली पाण्डेय, महानगर कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बंशीधर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बाबू शर्मा, महानगर वार्ड संयोजक संतोष विश्वकर्मा, सदर तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. संतोष गुप्ता, सदर तहसील मंत्री मानस शर्मा, सदर तहसील मीडिया प्रभारी शिवम साहनी, कार्यकारिणी सदस्य अजय पाण्डेय, आशुतोष दूबे एवं सतीश दूबे सहित अन्य सदस्य उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *