केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

  • मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
  • मन में देशभक्ति का जज्बा हो तो पद और पैसे का प्रलोभन कोई मायने नहीं रखता : मनोज कुमार

शिवगढ़,रायबरेली। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्राचार्य मनोज कुमार और विद्यालय के खेलकूद कप्तान आकाश एवं पल्लवी तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेल कूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ियों में से आस्था सिंह, खुशी यादव, डॉली सिंह, एवरिल सिंह, मो.रेहान सहित शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कक्षा 6 की छात्रा मनस्वी पंत ने मेजर ध्यान चंद की उपलब्धियों पर आधारित कविता पाठ किया तो वहीं कक्षा 11 के छात्र संगम द्विवेदी ने मेजर ध्यान चंद के जीवन और उपलब्धियों पर अपना वक्तव्य रखा।

माध्यमिक एवं प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एरोबिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि मेजर ध्यान चंद का जीवन संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि अभावों में रहकर अपनी मेहनत और लगन से विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन में ऊंचाई को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद का हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराकर भारत की तरफ से ही आजीवन खेलने का निर्णय यह साबित करता है कि मन में देशभक्ति का जज्बा हो तो पद और पैसे का प्रलोभन कोई मायने नहीं रखता। इस अवसर पर खेल विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

प्राथमिक विभाग के लिए आयोजित डॉज बॉल, बालक वर्ग प्रतियोगिता में शिवाजी और टैगोर को प्रथम स्थान एवं अशोक और रमन सदन द्वितीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में रमन सदन को प्रथम स्थान,अशोक सदन द्वितीय और शिवजी सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।’टग ऑफ वॉर’ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अशोक सदन प्रथम,रमन सदन द्वितीय और टैगोर सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं बालिका वर्ग में टैगोर सदन को प्रथम स्थान,शिवजी सदन को द्वितीय स्थान और रमन सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

माध्यमिक वर्ग के लिए आयोजित ‘टग ऑफ वॉर’ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रमन सदन प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वितीय स्थान अशोक सदन और तृतीय स्थान टैगोर सदन को प्राप्त हुआ।बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रमन सदन,द्वितीय टैगोर और तृतीय स्थान अशोक सदन को मिला।उच्च माध्यमिक वर्ग में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर सदन,द्वितीय शिवाजी सदन और तृतीय स्थान अशोक सदन को मिला। उच्च माध्यमिक वर्ग के बालक वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर सदन,द्वितीय स्थान शिवाजी सदन को एवं तृतीय स्थान अशोक सदन को प्राप्त हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं शारीरिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *