गौ पूजन करके विहिप नेताओं ने संतो को सम्मानित किया
रायबरेली: विश्व हिंदू परिषद की संत संपर्क प्रमुख शाखा के द्वारा संतो से संपर्क करने का अभियान चलाया गया जिसमें आश्रम में मौजूद गौशाला में गौ सेवा भी की गई।
विश्व हिंदू परिषद रायबरेली के नेताओं ने शहर में बने सीताराम आश्रम पहुंचकर मौजूद संतो को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया साथ ही गौ सेवा भी की गई।
जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि संगठन संतों के माध्यम से हिंदू जागरण का काम करना चाह रहा है क्योंकि संत ही हिंदू समाज के मार्गदर्शक और संरक्षक हैं इसलिए संतो का परामर्श आवश्यक है।
प्रांत संत संपर्क प्रमुख दिनेश सिंह ने बताया की जिले में कितने आश्रम हैं उन सभी के महंत और संतों को संगठन के संपर्क में लाकर उनकी समस्याओं का निदान करवाया जाएगा साथ ही उनसे समाज के मार्गदर्शन के लिए अनुरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला सह मंत्री संतोष सोनी, जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख कृष्ण विहारी जी, वैभव जी, नगर अध्यक्ष धनन्जय पाण्डेय सहित अनेक कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
