सपाइयों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का 49वां जन्मदिन

  • भवानीगढ़ स्थित सपा कार्यालय में मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
  • प्रदेश में चल रही युवा विरोधी, किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी सरकार : श्यामसुन्दर भारती

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित सपा कार्यालय में शिवगढ़ ब्लाक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल की अगुवाई में हर्षोल्लास पूर्वक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का 49 वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित क्षेत्रीय सपा विधायक श्यामसुन्दर भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह वर्मा ने केक काटकर अखिलेश सिंह यादव का जन्मदिन मनाते हुए, उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित अंकित वर्मा,महेन्द्र वर्मा,पूर्व प्रधान संतोष वर्मा,बब्लू वर्मा, मुनेश्वर पासी सहित सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय सपा विधायक श्यामसुन्दर भारती, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल सहित पदाधिकारियों को केक एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सपा विधायक श्यामसुन्दर भारती ने पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव जिस तरीके से सपा कार्यकर्ताओं ने मुझे विधायक बनाकर बछरावां में सपा का परचम लहराया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा मेरी लड़ाई हर एक कार्यकर्ता ने लड़ी है। श्री भारती ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहाकि यहीं ऊर्जा आगे बनाए रखकर 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सपा का परचम लहराना है।  भारती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में यूपी में युवा विरोधी, किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी सरकार चल रही है।

सरकार के तानाशाही रवैया से जनता त्रस्त है। जिसे आगामी चुनाव में सपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी वादे छलावा साबित हो रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेबटरी हो चुकी है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष उदय राज मौर्य, बबलू वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामसागर यादव, रज्जन लाल पटेल, सर्वजीत वर्मा, विवेक यादव, रिपुसुदन मिश्रा, जय सिंह पटेल, बजरंगबली, मुनेश्वर पासी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *