मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़ों ने लिए सात फेरे

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े़ परिणय सूत्र में बंधे। गौरतलब हो कि शुक्रवार को शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अपरान्ह 1 बजे मंत्रोच्चारण के साथ ब्लॉक प्रांगण में लगे पंडाल में 10 जोड़ों की शादियां विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें ग्राम पंचायत बैंती के 2, रायपुर नेरुवा, बहुदाखुर्द सूरजपुर, बंकागढ़, बेडारु, ढोढ़वापुर, शिवली ग्राम पंचायत के एके जोडे शामिल हैं।

खण्ड विकास अधिकारी मसूद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक शादी समारोह में बैंती गांव की साधना पुत्री विश्वनाथ का विवाह मोहनलालगंज के रोहित पुत्र महेश के साथ, बहुदाखुर्द की रूबी पुत्री रामप्रसाद का विवाह शिवगढ़ के रितेश पुत्र गुरुदत्त के साथ,ढोढ़वापुर की केतकी पुत्री राजाराम का विवाह राजामऊ के मुकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद के साथ, सूरजपुर की रेनू पुत्री रामबरन का विवाह देहली के सोमनाथ पुत्र राधेश्याम के साथ, गूढ़ा की शीला पुत्री बाबूलाल का विवाह असहन जगतपुर के राजकुमार पुत्र रामेश्वर के साथ,बेड़ारु की नीतू पुत्र ईश्वरदीन का विवाह लखनऊ के सुनील कुमार पुत्र कल्लू के साथ, बैंती की आरती पुत्री अशर्फीलाल का विवाह तिलेण्ड़ा के अमन पुत्र बलराम के साथ, बंकागढ़ की चांदनी पुत्री राजन लाल का विवाह बाराबंकी के अरुण कुमार पुत्र राम आसरे के साथ, शिवली की पूजा पुत्री रामखेलावन का विवाह जोहवा सर्की के अजीत कुमार पुत्र राम सिंह के साथ, रायपुर नेरूवा की रूबी पुत्री राज्जनलाल का विवाह रानीखेड़ा के अरुण कुमार पुत्र मैकूलाल के साथ सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जी.बी. सिंह, राजकुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, ग्राम प्रधान रतीपाल रावत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने परिणय सूत्र में बंधे दांपत्यों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *