Gift to the public on Diwali: Mustard oil and refined prices fell, pulses became so cheap...see rate list

दिवाली पर जनता को तोहफा: सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुईं दालें…देखें रेट लिस्ट

दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।

सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे हैं। वहीं दालों के रेट में भी कमी आई है।

बढ़ती महंगाई से इस दिवाली लोगों को राहत मिली है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने से घर की रसोई इस बार ज्यादा महकने की उम्मीद है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर कम हुए हैं। अरहर की दाल और राजमा के दाम भी गिरे हैं। इससे ग्राहक और विक्रेता दोनों वर्गों में खुशी है।

शाहगंज बाजार स्थित किराना के थोक व फुटकर विक्रेता दीपक अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर दिवाली या अन्य किसी बड़े त्योहार से पहले खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगते थे। इस बार राहत है। एक माह में कई वस्तुओं के दाम गिरे हैं। कई के दाम स्थिर हैं।

खाद्य वर्तमान दरें एक माह पहले की दरें
सरसों तेल 145 150
रिफाइंड 140 145
अरहर दाल 160 180
राजमा 120 130
गोल्डन बासमती 100 100
बेसन 100 100
चीनी 43 43
चीनी 35 35
सूजी 38 38
आटा 32 32

महिलाओं के बयान: रहता था उछाल
कमला नगर निवासी नीतू वर्मा ने बताया कि खाद्य सामग्री के दाम त्योहार पर स्थिर हैं। यह राहत भरी बात है। आमतौर पर त्योहारों से पहले इनमें उछाल देखा जाता है।

इस बार अच्छी बात
बल्केश्वर निवासी गायत्री चतुर्वेदी का कहना है कि रसोई का बजट त्योहार पर ठीक रहे। इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है। त्योहार पर अन्य खर्चे वैसे ही बहुत ज्यादा रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *