People were given membership of BJP under the Maha Membership Campaign.

महासदस्यता अभियान के तहत लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

शिकारपुर के खंडार और दीघी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बुलंदशहर : रविवार को पहासू के गांव खंडार और दीघी में जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता महा अभियान के तहत एक हजार से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उसी दौरान भाजपा नेता लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

पहासू के गांव खंडार और दीघी में भाजपा सदस्यता महाअभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर किया। महाअभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया रविवार को जिले भर में भाजपा के लिए सदस्यता महाअभियान चलाया गया है। आयोजित अभियान के तहत जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने पहासू मंडल के दो गांव में घर घर जाकर करीब एक हजार से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उन्होंने कहा पहासू मंडल में विभिन्न पदाधिकारी उनके साथ-साथ अलग-अलग करीब एक दर्जन से अधिक गांव में जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने में जुटे हैं। भाजपा की सदस्यता लेकर लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
आयोजित महा अभियान भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्ष मल्खान सिंह, रोहित कश्यप, तिलक राज, हैप्पी शर्मा, शनि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *