Vishwa Hindu Mahasangh celebrated the 10th death anniversary of Rashtrasant Brahmalin Avedhnath Maharaj in Kanpur city.

विश्व हिन्दू महासंघ ने कानपुर नगर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेधनाथ महाराज की 10 वी पुण्यतिथि मनाई

कानपुर नगर। आज कानपुर नगर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 10 वी पुण्यतिथि विश्व हिन्दू महासंघ ने कानपुर नगर के बालाजी गेस्ट हाउस बिठूर मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन कानपुर नगर के बालजी गेस्ट हाउस बिठूर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य डॉ हरिओम पाठक धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के उपस्थिति में सर्वप्रथम ब्रह्मावत घाट जाकर मां गंगा पूजन और गंगा महाआरती आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ आचार्य डॉ हरिओम पाठक, आर . सी . योगा ,जगत पाण्डेय मंडल प्रभारी कानपुर भानू प्रताप सिंह राजावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रेखा अवस्थी मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,अर्चना पाण्डेय कानपुर जिला उपाध्यक्ष कानपुर नगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रवीण सिंह चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, बादाम सिंह कठेरिया जिला अध्यक्ष कन्नौज, गौरव गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कन्नौज सूरज दिवाकर, प्रकाश द्विवेदी, सुभाष पाण्डेय, करुण दुबे, बृजेश तिवारी,आशीष पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश शुक्ला ,शिव प्रकाश द्विवेदी ,उपस्थित पदाधिकारीगण एवं मातृशक्तियों द्वारा पूज्य राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेधनाथ के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि आचार्य डॉ हरिओम पाठक प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ के द्वारा प्रदान किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि आचार्य डॉ हरिओम पाठक प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ ने बताया कि प्रभु श्रीराम जन्म भूमि न्यास का सर्वप्रथम आंदोलन की भूमिका राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज ने की थी ।

और मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के विचारो और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला याद करते हुए उनके द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्य एवं उनके द्वारा लोगो को एक पथ प्रदर्शक की भांति रास्ता दिखाने के कार्यों को याद करते हुए उनको नमन किया गया तथा याद किया गया।

मुख्य अतिथि आचार्य डॉ हरिओम प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ ने बिठूर की पावन धरती पर संकल्प लेता हूं कि भगवान श्रीकृष्णा जन्मभूमि न्यास आंदोलन का संकल्प लेता हूं कि भगवान श्रीकृष्णा अपने जन्मभूमि मथुरा पर विराजमान होंगे। जगत पाण्डेय कानपुर मंडल प्रभारी ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि हिन्दू, बटेगा,तो कटेगा, बांग्लादेश की घटना से सीख ले, जात पात से उठकर हमारा बस एक ही जात है हिन्दू और धर्म विरोधी ताकतो को पुरजोर बहिष्कार करें।कार्यक्रम का आयोजन कानपुर नगर व देहात के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवेदी ,जगत पाण्डेय मंडल प्रभारी कानपुर, प्रवीण सिंह चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ साथ समिति के तमाम पदाधिकारी लोग मुख्य रूप अर्चना पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष कानपुर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रेखा अवस्थी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मातृशक्ति प्रकोष्ठ, भानू प्रताप सिंह राजावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, चन्द्र प्रकाश शुक्ला,शिव प्रकाश द्विवेदी, सूरज दिवाकर ,करुण दुबे, बृजेश तिवारी, सुभाष पाण्डेय,आशीष पाण्डेय, बादाम सिंह कठेरिया जिला अध्यक्ष कन्नौज, गौरव गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कन्नौज आदि सैकड़ो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *