Rae Bareli's new Superintendent of Police Dr. Yashveer Singh met the media and said important things.

रायबरेली के नए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने मीडिया से मिलकर कहीं महत्वपूर्ण बातें

रायबरेली : रायबरेली नये पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने मीडिया से मुलाकात कर

महत्वपूर्ण बातें कही |

आपको बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही रायबरेली

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है,

और उनके स्थान पर नए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने

रायबरेली पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है |

उन्होंने आज पहले दिन मीडिया से रूबरू होकर कहा कि जनता से संवाद होना बहुत जरूरी है |

जो भी पीड़ित लोग हैं उनसे सीधा संवाद किया जाएगा |

हर पुलिस थाने को हिदायत दी जाएगी जनता की बातों को नजरअंदाज ना किया जाए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए |

इस काम में जो लापरवाही बरतेगा |

उसे छोड़ा नहीं जाएगा |

महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ कोई भी अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी |

मेरा सीयूजी नंबर हर समय आपकी सेवा के लिए है और आप जब भी संपर्क करेंगे |

हम आप लोगों से सीधा संवाद करेंगे |

खास करके मीडिया बंधुओ से कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना हम एक बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं कर सकते

इसीलिए पत्रकार बंधुओ का सहयोग बहुत जरूरी है |

अगर कोई भी शिकायत साक्ष्य के साथ मेरे पास आती है,

तो चाहे वह हमारे अधीनस्थ पुलिस महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई

तो उनके खिलाफ भी बहुत शक्ति दिखाई जाएगी |

उन्होंने कहा कि रायबरेली को एक साफ सुथरी कानून व्यवस्था देखने को मिलेगी

और जहां भी सामाजिक तत्व विघ्न डालने की कोशिश करेंगे उनको छोड़ा नहीं जाएगा |

सरकार की मंसा पर काम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा |

इसके लिए आप सभी का सहयोग भी अति महत्वपूर्ण होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *