Congressmen target BJP in monthly meeting

मासिक बैठक में कांग्रेसियों ने साधा भाजपा पर निशाना

भाजपा सरकार में बेपटरी हुई कानून व्यवस्था : रामकिशोर मौर्य

शिवगढ़,रायबरेली :  नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। रामकिशोर मौर्य ने कहाकि भाजपा के तानाशाही रवैये से जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था बेपटरी और महंगाई चरम पर है।

लूट,हत्या, बलात्कार,चोरी जैसे जघन्य अपराधों पर खाकी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं, भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो चुकी है। रायबरेली में अपराधों का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा की मनमानी से परेशान यूपी की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया है, 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकेगी।

पराग प्रसाद रावत ने कांग्रेसियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारियों में सभी को अभी से लग जाना है। प्रदेश की जनता भाजपा के लॉलीपॉप को समझ चुकी है अब जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना है। इस मौके पर जिला सचिव गिरिजेश श्रीवास्तव, ममता सिंह, बसंतपुर सकतपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष चंद्र मोहन दीक्षित, पराग रावत, बृजेन्द्र द्विवेदी, निर्मल त्रिवेदी,मो. रईस आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *