परशदेपुर में अकीदतों व मोहब्बतो के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मे की नमाज
रिपोर्ट:- निशांत सिंह
परशदेपुर रायबरेली- रायबरेली जनपद के परशदेपुर कस्बे के अंसार चौक चौराहे के पास स्थित मस्जिद में अकीदतों मोहब्बतों के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई। और मुल्क में अमन चैन शांति बनी रहें जिसके लिए दुआए भी की गई। किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हों जिसके लिए मस्जिद के बाहर चप्पे चप्पे पे प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रशासन की निगरानी में शांति पूर्वक भरी तादाद में लोगों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई। और मुस्लिम समुदाय के लोगों के भरी सख्या में अलविदा जुम्मे का रोजा भी रखा।
इबादतों बरकतों रहमतों वाला महीना माहे रमजान हम सब के बीच से गुजर रहा है। माहे रमजान का ये महीना बहुत अजीम महीना माना जाता है। माहे रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग भारी सख्या में रोजा रखते है। पांच वक्त की नमाज अदा करते है। इबादतें व दुआएं करते है। लोग फालतू की खुराफात से बचते है। इबादतों बरकतों रहमतों वाला माहे रमजान का ये महीना हम सब के बीच से रुखसत हो रहा है।











