182 जोड़ों ने साथ जीने मरने की खाई कसमे, दाम्पत्य जीवन की डोर से बंधे
मुन्ना सिंह /बाराबंकी : शनिवार को नगर पंचायत सुबेहा के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्र.रामदेव सिंह के कैंप कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 182 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्य अतिथि विधायक दिनेश रावत के उपस्थिति में विधि-विधान के साथ कराया गया और जोड़ों को आशीर्वाद दिया,इस मौके पर मा. ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ अनुराग सिंह, मा. मंडल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मौर्य, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ जे. एन. अस्थाना , चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर , क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, अधिशासी अधिकारी सुबेहा अशोक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मोनू सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव लवकुश पांडे, राम किशोर गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल अवध प्रांत रणधीर सिंह सोनू, विपिन मौर्य, प्रदीप गुप्ता सभासद, और पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की सम्मानित जनता हजारों की संख्या में उपस्थित रही!
