barabanki news

नौजवान अपनी डिग्री फाड़कर जान देने पर मजबूर : पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया

मुन्ना सिंह /बाराबंकी : देश में इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में हवा चल रही हैं। अब भाजपा का टिकट जीत की गारण्टी नही हैं। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा हैं। नौजवान अपनी डिग्री फाड़कर जान देने पर मजबूर हैं। महिलाऐं सुरक्षित नही, दलित, नौजवान, पुलिस की गोली का निशाना बन रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार यह देखा जा रहा हैं कि सत्तारूढ दल की सूची में घोषित प्रत्याशी चुनावी मैदान में जाने से इंकार कर रहे हैं। आवाम का गुस्सा भांप कर भाजपा के नामचीन चेहरे प्रत्याशी बनाने को तैयार नही हैं। बाराबंकी लोकसभा सीट पर इण्डिया गठबन्धन समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ रहा हैं। इस चुनावी समर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पूरी सत्यनिष्ठा से गठबन्धन धर्म निभाकर गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिये वचनबद्ध हैं।
उक्त बातें पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर गठबन्धन के साथियों के साथ कहते हुए कहा कि भाजपा नीति एन.डी.0ए. गठबन्धन और उनके घोषित प्रत्याशियों को अपनी हार का एहसास हो गया हैं पिछले दस वर्षों में देश की मोदी सरकार ने आवाम को जो महंगाई, बेरोजगारी, जंगलराज का दर्द दिया हैं, उससे आवाम त्रस्त हैं। अपने भाग्य विधाता का गुस्सा देखकर भाजपा के नामचीन नेता हर्षवर्धन, मशहूर भोजपुरी अभिनेता व सिंगर पवन सिंह, जाने माने क्रिकेटर गौतम गम्भीर केन्द्र सरकार में वित्त मंत्री राज्य मंत्री जैसे पद पर रहे जयन्त सिन्हा और अब बाराबंकी सुरक्षित सीट से भाजपा सांसद ने अपनी हार सुनिश्चित मानकर प्रत्याशी नही बनने के अपने निर्णय से हाईकमान को अवगत करा दिया हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया ने कहा कि भाजपा का अस्सी में अस्सी का वादा प्रदेश में इण्डिया गठबन्धन खत्म कर देगा और उसकी शुरूआत लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी से शुरू होगी जहां के मतदाता ने गठबन्धन के कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया को अपने आर्शीवाद से नवाज कर वोट देने का वचन दिया हैं। विगत् दो दिनो में हुई भारी बारिश से किसानों की पोस्ते, आलू, मटर, सरसों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं। पहले मुख्यमंत्री घोषणा करते हैं कि 24 घण्टे में पीड़ित को मदद मुहैया कराओं अब सरकार और प्रशासन कहता हैं कि 72 घण्टे में प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराओं भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन हैं जब दिल्ली बार्डर पर हजारों किसानों की जान आन्दोलन में चली गयी तो इस देश के प्रधानमंत्री ने किसानों से बात नही की और किसानो को गाडी से रौंदने वाले आरोपित को लखीमपुर से उम्मीदवार बनाकर साबित कर दिया कि भाजपा के इस देश के अन्नदाता की कोई परवाह नही हैं उसे सिर्फ अपने पंूजीपति मित्र चाहिये।
पुनिया ने बाराबंकी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की भाजपा अपनी हार देखकर और अपने घोषित प्रत्याशी की चुनाव न लड़ने की घोषणा से परेशान हैं। ऐसे में वह हताशा की स्थित में कोई भी खेल खेल सकती हैं। जिस पर आप विश्वास न करें। संसदीय क्षेत्र में इण्डिया गठबन्धन मजबूती से लड़कर हर बूथ पर भाजपा को करारी शिकस्त देंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *