योग से शरीर रहता है स्वस्थ योग शिक्षक डाक्टर आर पी सिंह।

नसीराबाद के रामलीला मैदान पर आयोजित हुआ विश्व योग दिवस ।

नसीराबाद रायबरेली : नगर पंचायत नसीराबाद के रामलीला मैदान पर विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बंजरग दल कार्यकर्ता व अधिकारियों और ग्रामीणों ने योग किया।कस्बे के रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित संघ की शाखा के साथ योग की शुरुआत हुई। सबसे पहले ध्वज लगाया गया।योग शिक्षक डाक्टर आर पी सिंह ने योग क्या है।योग की आवश्यकता क्यों है इस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग शरीर स्वस्थ रखने साथ ही लोगों से जुड़ाव लाता है। योग शिक्षक ने मन, बुद्धि,चित, अहंकार व अंधकार पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक ने मंच से लोगों को योग कराया और संबंधित जानकारी दी।इस मौके पर मुख्य रूप से सलोन सीओ वंदना सिंह, एडीएम जुडिशल राजेश कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सरोज,अक्षय शास्त्री, संतोष पांडेय,शिवराम गुप्ता,अभय मोहन श्रीवास्तव,पी एल गुप्ता, अनिल कुमार विश्वकर्मा, मंशाराम मौर्य,कौशल किशोर मोनू, स्वामी प्रदीप महाराज,विवेक सिंह, विपुल,नरेन्द्र, विनोद, विमल,आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *