Women Kanwar pilgrims performed Jalabhishek in Dugdheshwar Mahadev temple, chanted loudly

दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में महिला कांवड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक, लगे बोल-बम जयकारे

 

 जमकर लगे बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे

डीजे की धुन पर थिरकी महिला कावड़ यात्री

मंदिर में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

सोनभद्र :  श्रावण मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश द्वारा निर्मित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) से हुआ। इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं- युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर, कंधे पर कावड़ लेकर बोल बम का जयकारा लगाते, डीजे के धुन पर थिरकती हुई शामिल हुई। यह कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर महिला कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इसके पश्चात सरिता धाम ट्रस्ट की ट्रस्टी सरिता गिरी द्वारा कावर यात्रा में शामिल महिलाओं को पौधा और प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा के आवाहन पर निकाली गई थीं।
कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दूधेश्वर महादेव मंदिर के सचिव गोविंद केसरी, प्रतिभा देवी, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सीमा, दीपक कुमार केसरवानी, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामजी मोदनवाल, राजेश केसरी, गोपाल, राजेश, संगम, हरिहर विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *