ये क्या गांव-खेत घूमे मंत्री जी, घर-घर पूछा हाल, बिताई रात,जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने दौलतपुर में डेरा डाला, योजनाएं परखीं

मुन्ना सिंह /बाराबंकी : चच्चा का हाल है.. मैं स्वंतत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री… सब ठीक है ना..? जवाब आया… हम जाकिर आन चिटिया के निकाह है। यह सुनते ही मंत्री ने उनका हाथ थाम लिया। मुबारकबाद देते हुए जेब से एक हजार रुपये निकाल कर दिए। आगे बढ़े तो घर के बाहर लेटी वृद्धा राजुकमारी से ओले.. अम्मा कैसी हो। परिजनों ने चताया कि बीमार है और आयुष्मान योजना से इलाज हो रहा है तो मंत्री जी आगे बढ़ गए। इसके बाद तो मानो सिलसिला ही चल पड़ा। सोमवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर गांव में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत स्वंतत्र देव सिंह दोपहर एक बजे ही दौलतपुर पहुंच गए थे। यहां पहुंचते ही पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा व उनके पुत्र राहुल वर्मा ने उनका स्वागत किया। पूर्व प्रधान रोहित वर्मा व धर्मेंद्र के घर पहुंचकर चारपाई पर ही चौपाल लगा दी।

गांव के लोग एकत्र हो गए तो मंत्री ने पीएम आवास, शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कल्याण व कृषि यंत्रों पर अनुदान की योजनाओं के बारे में पूछा। ग्रामीण सुग्रीव से कानून व्यवस्था का हाल जाना। गांव भ्रमण के दौरान पड़ोस गांव रहीमाबाद के सलमान अहमद साथियों के संग पहुंच गए। भाजपा में आस्था जताई तो मंत्री ने सलमान को पार्टी ज्वाइन कराई। सलमान ने साथियों के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए।दौलतपुर में पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

नहीं बचेगी विरोधियों की जमानत, सभी सीटें जीतेगी भाजपा : स्वतंत्र देव

जल शक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने कहा कि है कि आज देश व प्रदेश तरक्की के नए रास्ते पर खड़ा है। मोदी व योगी सरकार हर वर्ग की खुशहाली के प्रयास में निरंतर जुटी है। हालत यह है कि यह विकास विपक्षियों को भी रास आ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी और विरोधियों को जमानत तक नहीं बचेगी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रात्रि प्रवास पर आए मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ सुशासन की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों में श्रीनगर से लेकर ताज होटल तक बम फटते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। यूपी में कानून व्यवस्था की नजीर दी जा रही है।

भ्रमण के दौरान स्वतंत्र देव सिंह खेतों की और पहुंचे। आलू की खुदाई देखी तो खुद भी फावड़ा थाम लिया। इस दौरान मंत्री ने रजनीश, मतीन, दयाशंकर, शोलू समेत पांच किसानों को पंपिंग सेट भी बांटे। उन्होंने किसान रामसरन के घर खाना खाया। लोगों को आता देख बोले आज चाय  यहां पी है तो रात भी यहीं बीतेगी। स्वंतत्र देव सिंह ने दौलतपुर गांव के शिवमंदिर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं संग सफाई की और पूजा अर्चना की। इससे गांववाले मुदित हो गए। शाम तक मंत्री गांव में डेरा डाले थे। रात यहीं बिताने के बाद मंगलवार को प्रस्थान करेंगे।

चारपाई पर बैठकर हुई चर्चा, सलमान ने भी लगाए जय श्रीराम के नारे पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक, वोटों की समीक्षाजलसक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने दौलतपुर गांव में विधानसभा विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी, खूप अध्यक्ष सोनू वर्मा व 11 पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की है। मत्तदाता सूची में 838 से बढ़कर 858 नाम देख खुश हुए कहा और कोशिश कीजिए। इस दौरान उन्होंने गत लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में हुए मतदान व पार्टी को मिले बोट की समीक्षा की। दूच संख्या 163 को भाजपा को 56 प्रतिशत बोट मिले थे।

 इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक दिनेश रावत, लोकसभा विस्तारक एस मित्रा, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, सशांक कुसमेश, अवधेश श्रीवास्तव, बैजनाथ रावत पूर्व विधायक पूर्व मंत्री बृजेश रावत जिला उपाध्यक्ष
पूर्व प्रत्याशी अंचरीश रावत, हर्षित वर्मा, राजन बकसोर, संग्राम सिंह वर्मा,विनय वर्मा, रचना श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि अतुल वर्मा मौजूद थे। उधर कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से साथ बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *