सनातन का अपमान करने वालों को सिखाएं सबक-टीना माँ

  • विकसित भारत के लिए सब लोग भाजपा को जिताएं

मेजा, प्रयागराज। प्रदेश किन्नर बोर्ड की सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री कौशल्या नंद गिरी टीना मॉ ने विकसित राष्ट्र के संकल्प और प्रयागराज के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की है। उन्होने कहा कि मोदी के हाँथ में देश सुरक्षित है और विश्व विरादरी में उन्होने राष्ट्र का मान बढ़ाया है। उन्होने प्रयागराज के मतदाताओं का आह्वाहन किया कि आइए हम सब भाजपा को जीताकर मोदी के 400 पार मिशन का हिस्सा बनें।

किन्नर अखाड़े की महामण्डलेस्वर टीना मॉ जनसेवा, समाजसेवा के साथ राजनीतिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। उन्होने एक वार्ता क्रम में कहा कि लोकसभा का यह चुनाव लीक से हटकर है। मोदी को घेरने के लिए इस बार देश विरोधी ताकतें एक मंच पर हैं। देश की सत्ता पर कब्जा करने के लिए कुछ राजनीतिक पार्टियां तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर चुकी हैं। यह वही लोग हैं जो सनातन व श्रीराम के वजूद को नकार चुके हैं। यह लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन इसलिए नही करते क्योंकि इनको वोट खिसक जाने का डर बना रहता है।

टीना माँ ने गुस्सा दिखाते हुए कहा जो राम का नही वह किसी काम का नही हो सकता है। उन्होने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। महामण्डलेस्वर कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि मोदी देश की शान हैं। उन्होने विश्व मे राष्ट्र का मान बढ़ाया और वैष्विक नेता की छबि बनाई है। देश की आर्थिक तरक्की से दुनिया को चौंकाया और उनके विजन को दुनिया ने सराहा है। जरूरत है हम सब इलाहाबाद संसदीय सीट पर भाजपा को बम्पर जीत दिलाकर मोदी के मिशन 400 पार का हिस्सा बनें। प्रयागराज की जनता जागरूक है और इस चुनाव में भी अपनी दूरदर्षिता दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *