Auction of dilapidated buildings will be held in BRC Shivgarh on 6th September.

राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता में सुहैल,श्रेया,आयुशी ने मारी बाजी

शिवगढ़,रायबरेली :  राजीव गांधी निबन्ध प्रतियोगिता में जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा के मो.सुहैल, श्रीमती रामदुलारी तालुकेदारिया इण्टर कॉलेज सेहगों की श्रेया वर्मा, सुबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कॉलेज मुरैनी की अर्पिता सिंह ने बाजी मारी।

जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा,शिवगढ़ के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती पर विद्यालय में राजीव गांधी निबन्ध आयोजित हुई थी।

जिसके आए परीक्षा परिणाम में जनता इण्टर कॉलेज के मो.सुहैल पुत्र मोहम्मद यासीन ने प्रथम, सुकन्या पुत्री अमर सिंह ने द्वितीय, पारुल रावत पुत्री तेज बहादुर ने तृतीय स्थान अर्जित किया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलापाध्यक्ष एवं श्रीमती रामदुलारी तालुकेदारिया इण्टर कॉलेज सेहगों के प्रबंधक अमर सिंह चौधरी ने जानकारी दी |

बताया कि निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में श्रीमती रामदुलारी तालुकेदरिया इण्टर कॉलेज की श्रेया वर्मा पुत्री अरविन्द वर्मा ने प्रथम स्थान, अभिनन्दन पुत्र सर्वेश नन्दन ने द्वितीय स्थान, स्मृति पटेल पुत्री वीर बहादुर सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया है।

उन्होंने बताया कि सूबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कॉलेज मुरैनी महराजगंज की अर्पिता सिंह पुत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान, राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इण्टर कॉलेज महराजगंज की आयुषी सिंह पुत्री राम प्रकाश सिंह ने द्वितीय स्थान, डॉ भीमराव अम्बेडकर इण्टर कॉलेज महराजगंज की संध्या मौर्या पुत्री जगत नरायन ने तृतीय स्थान अर्जित किया है।

कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *