महाशिवरात्रि पर जलाल खां की गोठ में मना शिवोत्सव – हिन्दू महासभा

  • महानगर में अनेकों जगह प्रसादी वितरण के साथ ओम नम: शिवाय के जाप किए – विनोद जोशी

प्रवीण सिंह चंदेल /ग्वालियर : हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर के तत्वावधान में 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व महानगर के अनेकों क्षेत्रों सहित जलाल खां की गोठ में शिवोत्सव के रूप में मनाया गया। हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री  विनोद जोशी  के मुख्य आतिथ्य में एवं हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य और हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल महामंत्री  किशोर माहौर की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जलाल खां की गोठ, माता व हनुमान मंदिर में शिवोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर ओम नम: शिवाय 108 बार जाप उच्चारण के बाद महाआरती की एवं प्रसादी वितरण किया। इसी क्रम में  मनोज जाटव संजय नगर,  महेश गुजराती रेल्वे कॉलोनी लोको,रामकिशन राठौर कोटेश्वर महादेव मंदिर चामुण्डा धाम मंदिर समिति,  पवन माहौर जलाल खां की गोठ, आकाश पाल शिंदे की छावनी, राम बाग कॉलोनी, नीरज साहू द्वारा माधव नगर गेट नंबर 2 में,  पवन गुप्ता ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महाप्रसादी वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन संभागीय महामंत्री मनोज जाटव तथा आभार संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल ने व्यक्त किया। महाआरती करने वालों में प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, हिन्दू महासभा के मंडल महामंत्री  किशोर माहौर, डॉ,होतम फरैजिया, प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू, युवक हिन्दू महासभा के जिला संयोजक पवन माहौर, भरत गुजराती, अशोक मौर्य, बद्रीप्रसाद कुशवाह, गौतम गुजराती, राजकुमार माहौर, अजय कुशवाह (गोलू भाई) अखिल सक्सेना, विष्णु कुशवाह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *