Sawan Shivratri 2024: काशी से लेकर रामनगरी अयोध्या तक गूंजा बोल बम-बम का उद्घोष, मंदिरों में आस्था का सैलाब

श्री डेस्क : प्रदेश भर में शिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार का धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर प्रदेश में विशेष मान्यता रखने वाले सभी शिव मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजा गया है। हर जगह बोल बम-बम, हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई दे रहा है। शिव भक्तों की ऊर्जा देखते ही बन रही है। आलम यह है कि कई मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही शिव भक्त कतारों में नजर आए। भोर होते-होते यह तस्वीर और विशाल होते चली गई। मंदिरों के क्या अंदर और क्या बाहर हर जगह शिव भक्ति और आस्था की लहर है।

मंदिरों ने जलाभिषेक के लिए एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए बैरिकेडिंग और पुलिस की व्यवस्था की गई है। वहीं, कांवड़ मार्ग पर पैदल और डाक कांवड़ियों की धूम देखने को मिल रही है।

सावन के पवित्र महीने में शिवरात्रि के अवसर पर भक्त अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा और जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

भक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे हैं।

प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भक्त भोर पहर से ही भगवान शिव का पूजन और जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *