Reorganization of Instructors Association Shivgarh

अनुदेशक संघ शिवगढ़ का हुआ पुनर्गठन

आनंद वर्धन पुन: ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

शिवगढ़,रायबरेली : ब्लॉक सभागार में सर्वसम्मति से अनुदेशक संघ शिवगढ़ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

जिसमे आनंद वर्धन को पुन: अनुदेशक संघ शिवगढ़ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं राहुल वर्मा को उपाध्यक्ष, पूनम को महामंत्री, पंकज कुमार को महासचिव, भानु प्रताप को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इमरान को मीडिया प्रभारी, प्रदीप कुमार को ब्लॉक समन्वयक, उर्मिला देवी को संगठन मंत्री, विवेक वर्मा को संघर्ष समिति का अध्यक्ष, अतुल कुमार को संयुक्त मंत्री,विकास वर्मा को ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया गया।

Reorganization of Instructors Association Shivgarh

अनुदेशक संघ के संरक्षक विकास वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार वर्ष 2013 में अनुदेशक संघ शिवगढ़ का गठन किया गया था।

संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं शीर्ष शिखर पर ले जाने के लिए शनिवार को पुर्नगठन किया गया |

जिसमें कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वर्धन ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि वर्ष 2013 से
2018 तक तो संगठन निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहा था किन्तु कोविड-19 के संकटकाल के बाद से सुचारु रुप से बैठके नही हो सकी जिसके चलते संगठन अपने लक्ष्य तक नही पहुंच सका।

संगठन के गठन का मुख्य उद्देश्य अनुदेशकों के हितों की रक्षा करना एवं लक्ष्य को हासिल करना है।

इस मौके पर अमरीष कुमार बौद्ध, योगेश वर्मा, आलोक भारती, अंजूलता, राजेंद्र कुमार, कंचन निर्मल, रुबीना आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *