धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

  • कांग्रेसियों ने हवन पूजन कर की राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना
  • भाजपा के तानाशाही रवैया से जनता त्रस्त : गौरव मिश्रा

शिवगढ़,रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लाक कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कांग्रेसियों ने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर राहुल गांधी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ढोल नगाड़े की धुन पर खुशी से थिरकते कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता को देखकर विपक्षी घबराए हुए हैं। बीते दिनों राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन ने विपक्षियों के होश उड़ा दिए।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गौरव मिश्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं में उर्जा भरी और कहां कि लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज कराने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में जमी आसमा का फर्क है। अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है, कानून व्यवस्था बे-पटरी हो चुकी है। इस सरकार में गरीब महंगाई के बोझ के नीचे दबते जा रहे हैं और उद्योगपति, पूंजीपति मालामाल होते जा रहे हैं।

किसान हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी सरकार में किसान सबसे ज्यादा त्रस्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पराग प्रसाद रावत ने कहाकि भाजपा सरकार में किसानों को समय पर ना तो पानी मिल पा रहा है और ना ही खाद, बीज ,दवा मिल पा रही है।

जनता पिछली नोटबंदी से उत्पन्न हुए आर्थिक संकट से उबर भी नहीं पाई थी कि एक बार फिर 2000 की नोट बन्दी का ऐलान कर दिया। सरकार बताए कि पहले हुई नोटबंदी का आम जनमानस को क्या फायदा मिला। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैए से जनता परेशान है जिसका जवाब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में अवश्य देगी।

इस मौके पर गिरिजेश श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, निर्मल त्रिवेदी, हरिशंकर तिवारी, अखिलेश शुक्ला, रामू रावत, सोमनाथ मौर्य, अशोक यादव, नीरज जयसवाल, अंकित त्रिवेदी, बृजेंद्र त्रिवेदी चंद्रलाल, राजेश पासवान, अनिल शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *