Pushpa 3: तीसरी बार आयेगा ‘पुष्पा राज’, अल्लू अर्जुन ने कंफर्म की ‘पुष्पा 3’

आंचल त्रिवेदी / Entertainment Desk : टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे। सुपरस्टार ने यहां अपनी अपकमिंग मूवी पुष्पा के तीसरे पार्ट का इशारा डे डाला है।टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बर्लिन इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों जर्मनी गए हुए हैं। जहां से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन यहां अपनी मूवी ‘पुष्पा- द राइज’ का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे हैं। साथ ही सुपरस्टा इंडियन सिनेमा को भी यहां रिप्रेजेंट करने वाले हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा- द राइज’ की बंपर सक्सेस के बीच मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को भी लाने की तैयारी में हैं। जिस पर जोर-शोर से फिल्म की टीम काम कर रही है। इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को एक दिलचस्प जानकारी दी है। जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूमने लगेंगे।

अल्लू अर्जुन ने कंफर्म की ‘पुष्पा 3’

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपनी मूवी ‘पुष्पा 3’ को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जिसके बाद टॉलीवुड स्टार का ये बयान एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही छा गया है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान खुलासा किया कि उनकी मूवी का तीसरा भाग आ सकता है। सुपरस्टार ने कहा कि फैंस इसकी उम्मीद जरूर कर सकते हैं। इस बयान के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर है। अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 3’ को कंफर्म करते हुए कहा, ‘पुष्पा 3 की उम्मीद आप बिल्कुल कर सकते हैं। हम इसकी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास एक्साइटिंग आइडियाज हैं।’

‘पुष्पा 2’ को लेकर अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

इसके अलावा जब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से ‘पुष्पा 2’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘पुष्पा 2 में पुष्पा राज के कई अलग अवतार देखने को मिलेंगे। जो आपने पुष्पा में नहीं देखे क्योंकि ये शुरुआत की कहानी थी जो आपने देखी थी। जबकि, पुष्पा 2 में आप और विशाल चीजें देखेंगे जो किरदार से लेकर इसकी प्रेजेंटेशन तक में है। जो हर लिहाज से पहले से बेहतर होने वाली है।’ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बताया कि वो इस मूवी की कहानी इंटरनेशनल स्तर की है। जिसकी बैकड्रॉप में अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों के बारे में बात की गई है।

अपकमिंग फिल्मों पर ये बोले अल्लू अर्जुन

हालांकि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खास बात नहीं की। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने कहा कि उनके पास पाइपलाइन में कई अच्छे प्रोजेक्ट हैं। मगर अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी किसी अगली फिल्म को साइन नहीं किया है। ऐसे में अल्लू अर्जुन इस वक्त सिर्फ पुष्पा 2 को लेकर ही बिजी हैं।

Pushpa 3: रुकने वाला नहीं है ‘पुष्पा राज’, अल्लू अर्जुन संग तीसरी बार धमाका करेंगे सुकुमार?

Allu Arjun’s Pushpa 3 on cards: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 की तैयारियों के बीच इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। खबर है कि इस मूवी का तीसरा पार्ट भी सामने आएगा।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी ‘पुष्पा 2’ जल्दी ही सिनेमाघरों में धमाका करने की तैयारी में है। ‘पुष्पा 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सांतवे आसमान पर है।अल्लू अर्जुन की इस मचअवेटेड मूवी की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से बीते दिनों ही एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। वायरल हुई इस तस्वीर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नीली साड़ी पहने ‘गंगम्मा थल्ली’ लुक में नजर आए थे। मिनटों में ही अल्लू अर्जुन का यह अवतार सोशल मीडिया पर छा गया था। अब ‘पुष्पा 2’ को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसे जानते ही अल्लू अर्जुन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

‘पुष्पा 2’ के बाद आएगा फिल्म का तीसरा पार्ट

सामने आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 2’ के बाद मेकर्स इस मूवी का तीसरा पार्ट लेकर सिनेमाघर पहुंचेंगे। खबर है कि मूवी के तीसरे भाग पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस मूवी को लाने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा। फिल्म की तीसरी कड़ी जल्दी सिनेमाघर नहीं पहुंच पाएगी। इस खबर के साथ ही एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में भारी बज बनने लगा है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 के इंतजार में बैठे फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर पहुंचने लगा है।

क्या होगा ‘पुष्पा 3’ का टाइटल?

इस बड़ी खबर के साथ है फैंस के बीच मूवी के नाम को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर इस मूवी का टाइटल ‘पुष्पा – द रोर’ होने वाला है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस इस खबर से फूले नहीं समा रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’

दिलचस्प बात ये है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा 2’ इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर इस मूवी में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। जबकि, इस मूवी का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में मलयालम फिल्म स्टार फहाद फासिल मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे। तो क्या आप इस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *