गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली में पत्रकार वार्ता संपन्न

Raebareli News: गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली में पत्रकार वार्ता संपन्न हुई जिसमें लगभग सभी समाचार पत्रों के सम्मानित ब्यूरो प्रमुखों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। इसमें रायबरेली गायत्री शक्तिपीठ में नवनिर्मित प्रखर प्रज्ञा – सजल श्रद्धा के लोकार्पण समारोह के संबंध में विचार विमर्श किया गया ।

प्रखर प्रज्ञा – सजल श्रद्धा को परम पूज्य गुरुदेव पं श्री राम शर्मा आचार्य एवं वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा का साक्षात् स्वरूप माना जाता है। इस परम पावन शक्ति स्थल के लोकार्पण के बाद श्रद्धालु भक्तगणों परिजनों को ध्यान साधना और दिव्य शक्ति से जुड़कर आत्मबल से परिपूर्ण होने का सुअवसर सदैव मिलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि लोकार्पण का पावन दिव्य कार्य देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रखर मनीषी, विचारक, चिंतक परम श्रद्धेय डा चिन्मय पंड्या के कर कमलों द्वारा दिनांक १२ मार्च २०२३को प्रातः ८ बजे संपन्न होगा।

इसी समय गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली के सामने से निकलने वाली सड़क का पं.श्रीरामशर्माआचार्य मार्ग नाम से लोकार्पण भी  डॉ चिन्मय पंड्या के कर कमलों से संपन्न होगा। इसके तुरंत बाद ८.३० बजे से राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली मैदान में डा चिन्मय पंड्या व्यक्ति, परिवार ,समाज और राष्ट्र निर्माण जैसे सम सामयिक विषयों पर अपना उद्बोधन देकर युवा वर्ग, नारी शक्ति एवं सभी प्रबुद्ध वर्ग को सुगम सरल जीवन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इस कार्यक्रम में विभिन्न आध्यात्मिक ,सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, धर्म गुरुओं, विद्यालयों के प्रबंधक, अध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार बंधु, रायबरेली एवं पड़ोसी जनपदों से आये हजारों की संख्या में युवा, नारीशक्ति एवं प्रबुद्ध जन भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम एक दिन पूर्व दिनांक ११मार्च२०२३ प्रातः ८ बजे से भव्य शोभायात्रा द्वारा नगर भ्रमण के माध्यम से प्रारंभ हो जाएगा , उसी दिन सायं कालीन बेला में ४ बजे से ७बजे तक ५१०० वेदीय दीप महायज्ञ का आयोजन भी राजकीय इण्टर कालेज मैदान में ही संपन्न होगा।

डा चिन्मय पंड्या जैसे व्यक्तित्व के विचारों को श्रवण करने एवं आत्मसात् करने का सुअवसर हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय होगा।इस कार्यक्रम में  आर सी श्रीवास्तव वित्त प्रबंध ट्रस्टी,वी बी सिंह समन्वयक,मनोराम शुक्ला व्यवस्थापक, हरी कान्त शर्मा साहित्य विस्तार पटल,बलवन्त त्रिवेदी, विनोद बाजपेई, गिरीश श्रीवास्तव साहित्य विस्तार पटल, गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी डाक्टर भगवान दीन यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *