ग्राम चौपाल की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विशेष स्वच्छता एवं विशेष चौपाल का आयोजन

रायबरेली: शासन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने बताया है कि ग्राम चौपाल (गांव की समस्या-गांव में समाधान) का 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किये जाने हेतु 28 दिसम्बर को जनपद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किये जाने के लिए अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को उत्तरदायी अधिकारी नामित किया है।

इसी प्रकार तहसील स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान के लिए अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत/सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को उत्तरदायी अधिकारी नामित किया है।  विकास खण्ड स्तर के लिए सहा0वि0अ0(पं0) खण्ड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव, ग्राम पंचायत को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किये जाने के लिए उत्तरदायी अधिकारी नामित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने 29 दिसम्बर 2023 को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष चौपाल का आयोजन के लिए सम्बन्धित ग्राम प्रधान सचिव, एवं खण्ड विकास अधिकारी को उत्तरदायी अधिकारी नामित किया है।मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विशेष स्वच्छता अभियान एवं विशेष चौपाल आयोजन में आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रभावी ढंग से ग्राम चौपाल की वर्षगांठ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *