Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशनकुल दुबे ने साधा बीजेपी पर निशाना 

नकुल दुबे ने साधा बीजेपी पर निशाना 

  • भौसी, गूढ़ा, शिवली, सीवन में हुआ नकुल दुबे का जोरदार स्वागत

शिवगढ़,रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे का बृहस्पतिवार को शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी, गूढ़ा, शिवली और सीवन में भव्य स्वागत किया गया। दोपहर साढे 12 बजे शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी पहुंचे नकुल दुबे का भौसी प्रधान प्रतिनिधि अरुण रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद अपराहन 1 बजे गूढ़ा पहुंचे नकुल दुबे ने राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी।

अपराहन 3 बजे शिवली पहुंचे नकुल दुबे का बसंतलाल रावत व पूर्व भवानीगढ़ प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। शाम 4 बजे क्षेत्र के सीवन में गोविंद नरायण त्रिपाठी के नेतृत्व में श्री दुबे का जोरदार स्वागत किया गया। जहां कार्यकर्ता बैठक संबोधित करते नकुल दुबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार है फिर भी कहीं विकास नहीं दिख रहा है। धान की नर्सरी डालने के समय नहरों में धूल उड़ रही है, सड़के गड्ढों में तब्दील है। जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है 2024 के चुनाव में यूपी में कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का रायबरेली की जनता से पारिवारिक नाता है। रायबरेली में जो विकास दिखाई पड़ रहा है वह कांग्रेस की देन है।

जनता समझ चुकी है कि अगर कोई बगैर भेदभाव के विकास कर सकता है तो वह कांग्रेस है। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकेगी। जिसकी शुरुआत रायबरेली नगर की जनता ने निकाय चुनाव में कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी, पूर्व जिला पंचायत केतार पासी, छोटू प्रजापति आदि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Angad rahi
दबाव और प्रभाव में खब़र न दबेगी,न रुकेगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments