चिकित्साधिकारी पूनम शर्मा को मिला सावित्रीबाई फुले नारी रत्न सम्मान

  • पूनम शर्मा के इलाज से सैकड़ो घरों में खिलखिला रहा है बचपन

अंगद राही /शिवगढ़,रायबरेली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देहली में तैनात चिकित्साधिकारी पूनम शर्मा को यूथ वर्ल्ड न्यूज एण्ड सोशल मंच ने सावित्रीबाई फुले नारी रत्न सम्मान 2024 से नवाजा है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, पूनम शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण एवं उत्थान की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि चिकिसाधिकारी पूनम शर्मा द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकिसा क्षेत में किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए बीते दिसम्बर माह में ही यूथ वर्ल्ड न्यूज एण्ड सोशल फाउंडेशन ने उन्हे यूथ वर्ल्ड रॉयल अवार्ड देकर सम्मानित किया था, वहीं आरोग्य गुरु ने उन्हे नारी शक्ति सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया था।

इसके साथ ही बीते 25 दिसम्बर को होम्योपैथी विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सकों के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने पूनम शर्मा को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए अपने कर कमलों से सम्मानित किया था। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा दर्जनों अवार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। चिकित्साधिकारी पूनम शर्मा के इलाज से सैकड़ों घरों के आंगन में बचपन खिलखिला रहा है। संतान की आश छोड़ चुके सैकड़ों दम्पतियों की सूनी गोद भर गई है। यही कारण है कि कोई उन्हें भगवान की उपाधि देता है तो कोई उन्हें गॉड गिफ्टेड मानता है।

नूतन वर्ष की शुरुआत होते ही चिकिसाधिकारी पूनम शर्मा को सावित्रीबाई फुले नारी रत्न सम्मान मिलने से एक बार फिर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। चिकित्साधिकारी पूनम शर्मा को सावित्रीबाई फुले नारी रत्न सम्मान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह, डॉ. बलदेव वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी, एकल विद्यालय की पूर्व आचार्या सारिका,समाजसेवी सुनील शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अनुपमा मिश्रा आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *