बाराबंकी : पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर, खून से सना बांका लहराते हुए थाने पहुंचा हत्यारा पति, देखने वाले दहशत में

  • एक हाथ में बांका तो दूसरे हाथ में था कटा सिर, देखकर सभी की कांप गई रूह
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

मुन्ना सिंह /बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को खौफनाक घटना सामने आई। पत्नी की हत्या के बाद उसकी कटी हुई गर्दन हाथ में झुलाते हुए हत्यारोपी पति बेखौफ होकर चल रहा था। दूसरे हाथ से हत्या मे इस्तेमाल खून से सना हुआ बांका लहराता हुए राहगीरों को दिखा रहा था। यह मंजर देख कई राहगीर गश खाकर गिर गए। आरोपी पति थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। यहां का निवासी अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता था। वह पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर नाराज था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनिल ने पत्नी बंदना 26 का बांके से गला काटकर हत्या कर दी।उसके बाद सिर को धड़ से अलग कर एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंचा l जिसे देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ जांच शुरू की। एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

अन्य खबरे पढ़े :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *