Joint Secretary Priyank Ranjan Mishra got a warm welcome in Shivgarh.

संयुक्त सचिव प्रियांक रंजन मिश्रा का शिवगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत

प्रियांक रंजन मिश्र निर्विरोध चुने गए संयुक्त सचिव

शिवगढ़,रायबरेली : नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय के रहने वाले प्रियांक रंजन मिश्र उर्फ अंकुर मिश्रा को उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय एवं ग्रामीण कर्मचारी यूनियन संघ का निर्विरोध रायबरेली संयुक्त सचिव चुने जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। संयुक्त सचिव चुने जाने के बाद वापस लौटे प्रियांक रंजन मिश्र का शिवगढ़ कस्बा स्थित परशुराम भवन में समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लवकुश मिश्रा, अजय पाण्डेय, अनुज अवस्थी,हर्षित आदि लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी राज दीक्षित ने प्रियांक रंजन मिश्र का मुंह मीठा कराकर ढेरों शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि जेल रोड़ स्थित जल निगम कार्यालय में बीते शुक्रवार को हुए उत्तर प्रदेश जलनिगम नगरीय ग्रामीण कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई का दिवार्षिक अधिवेशन चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें ओम प्रकाश शुक्ला को जिलाध्यक्ष, सुरेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को सचिव, प्रियांक राजन मिश्र को संयुक्त सचिव, शिव प्रसाद प्रजापति को संगठन सचिव, मोहम्मद फारूक को प्रचार मंत्री, प्रमोद कुमार बाजपेई को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *