LOKSABHA ELECTION 2024 : विधानसभा चुनाव 2022 के आधार पर रायबरेली लोकसभा का कैसा होगा चुनाव

Loksabha election 2024 :  रायबरेली लोकसभा चुनाव अब एकदम करीब है अधिसूचना भी जारी हो गई है रायबरेली में पांचवें राउंड में मतदान होना है जो 20 मई को होगा और अभी तक प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया खबर यह भी आ रही है की रायबरेली गांधी का गढ़ होने के बावजूद भी अभी तक प्रत्याशी का चयन कांग्रेस के द्वारा नहीं हो पाया है लोग यह कयास लगा रहे थे की सोनिया गांधी के लोकसभा जाने के बाद उनकी जगह उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा 2024 में मैदान में होगी लेकिन अभी तक तस्वीर साफ नहीं है वहीं दूसरी तरफ भाजपा खेमा भी असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहा है पिछली बार वर्तमान सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़े थे और उन्होंने सोनिया गांधी को कुछ मायने में टक्कर भी दी थी लेकिन फिर भी वह सोनिया गांधी से लाखों के अंतर से चुनाव हारे थे 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में रायबरेली से सदर विधानसभा से अदिति सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थी वहीं पर सरेनी विधानसभा बछरावां विधानसभा ऊंचाहार विधानसभा हरचंदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बीच गठबंधन है रायबरेली की सीट कांग्रेस के हिस्से में है इस आधार पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में है 2022 विधानसभा हुए चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर एक विश्लेषण विधानसभा वार:

अन्य पढ़े :  उन्नाव के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी का रायबरेली में बड़ा दांव इनको बना सकती है प्रत्याशी ?

सरेनी विधानसभा

2022 उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में रायबरेली के सरेनी विधानसभा से देवेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए उनको कुल 65525 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह को 62023 वोट मिले कांग्रेस की प्रत्याशी सुधा द्विवेदी को लगभग 44000 वोट मिले इस आधार पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की वोटो को जोड़ दें तो कुल वोट लगभग 1 लाख 10000 के आसपास प्राप्त हुए वहीं भारतीय जनता पार्टी को 62000 वोटो से ही संतोष करना पड़ा तो ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनाव 2024 में सरेनी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के ऊपर काफी भारी दिखाई देता है.

हरचंदपुर विधानसभा

2022 में हुए विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राहुल राजपूत जोकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी वर्तमान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई राकेश सिंह को शिकस्त देकर विधानसभा का दरवाजा अपने लिए खोल दिया राहुल लोधी को 91976 वोट मिले वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह को 77749 मत प्राप्त हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र विक्रम सिंह को लगभग 16000 मत प्राप्त हुए अगर कांग्रेस और सपा के ओटो को जोड़ दिया जाता है तो लगभग 1 लाख 8 हजार समाजवादी और कांग्रेस गठबंधन को मिले हैं वहीं भाजपा को 77000 वोट ही मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं इसलिए हरचंदपुर विधानसभा में भी कांग्रेस काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

सदर विधानसभा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 रायबरेली के सदर विधानसभा में भी जोरदार टक्कर देखने को मिला जहां पर भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने एक नजदीकी मुकाबले में समाजवादी पार्टी के आर पी यादव को हराया था अदिति सिंह को कल 102429 वोट मिले थे वहीं पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरपी यादव को 95254 वोट प्राप्त हुए थे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष सिंह चौहान को लगभग 15000 रोड मिले थे इस से सदर विधानसभा में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है जहां पर लगभग बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है कांग्रेस सपा गठबंधन की बात करें तो यहां पर लगभग 110000 वोट प्राप्त हुए थे वहीं पर भाजपा को लगभग 103000 वोट प्राप्त हुए थे तो इस लिहाज से सदर विधानसभा में एक कड़ा मुकाबला 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है.

अन्य पढ़े : LOKSABHA ELECTION 2024 : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव न लड़ने पर कौन है विकल्प

ऊँचाहार विधानसभा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ऊंचाहार में भी एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जहां पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मनोज कुमार पांडे ने भाजपा प्रत्याशी को लगभग 17000 ऑटो से हराया था लेकिन अब तस्वीर कुछ बदली हुई दिख रही है क्योंकि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट दिया था इससे यह प्रयास लगाए जा रहे हैं वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे वहीं अंजली मोर्य भी जो कि बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ी थी वह भी भाजपा में शामिल हो चुकी है उनको पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में ऊंचाहार विधानसभा से लगभग 36000 वोट मिले कांग्रेस समाजवादी पार्टी के लिए यहां भी लड़ाई थोड़ा कठिन होगी क्योंकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी थोड़ा आगे दिख रही है हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास एक बड़ा वोट बैंक यादव मुस्लिम एक तरफ दिख रहा है कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह को 10000 वोट प्राप्त हुए थे.

बछरावां विधानसभा

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव रायबरेली की बछरावां सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्याम सुंदर ने भारतीय जनता पार्टी अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी लक्ष्मीकांत को हराया था समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्याम सुंदर को 65381 अपना दल प्रत्याशी लक्ष्मीकांत को 62816 वोट प्राप्त हुए थे वहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी को 56000 वोट मिले थे तो इस लिहाज से देखा जाए तो समाजवादी और कांग्रेस गठबंधन को यहां पर 120000 वोट प्राप्त हुए वहीं पर भाजपा को महेश 63 हजार वोटो से ही संतोष करना पड़ रहा है बचनावा विधानसभा भी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के लिए काफी मजबूत दिखाई दे रहा है.

इसके अलावा गांधी परिवार का गढ़ होने के कारण अगर गांधी परिवार से कोई प्रत्याशी आता है तो एक लहर जैसी मालूम होती है लेकिन अगर गांधी परिवार ने प्रत्याशी नहीं उतरा तो एक रोचक मुकाबला जरूर देखने को मिल सकता है लेकिन यहां पर एक बात यह भी मायने रखती है की अगर विधानसभा वार भी विश्लेषण किया जाए तो यहां पर लगभग डेढ़ लाख वोटो की लीड लेती हुई कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन जरूर दिखाई देती है लेकिन यह प्रत्याशी पर भी तय होगा जहां पर प्रत्याशी के आधार पर लोगों का रुझान भी आएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 अपनी सभी 80 सीटे जीतने के मुहिम पर काम कर रही है लेकिन रायबरेली में हुए पिछले कई लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने पूरी ताकत लगाई लेकिन गांधी परिवार के किले को हिला तक न सके अब देखना होगा 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस अपनी शाख बचा पाती है या नहीं यह तो मात्र विधानसभा चुनाव 2022 के आधार पर किया गया एक राजनीतिक विश्लेषण है असल तस्वीर तो प्रत्याशी चयन के बाद ही सामने आएगी और वोटर क्या अपनी भूमिका निभाता है क्या वह मोदी की गारंटी की ओर देता है या राम मंदिर पर वोट देता है या कांग्रेस के द्वारा बनाए जा रहे विकास कार्य उत्तर प्रदेश का पहला एम्स रेल कोच फैक्ट्री जैसे कई औद्योगिक संस्थान स्थापना यह तो आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *