Harvendra Raghav became the divisional president of Vishwa Hindu Mahasangh Cow Protection Cell.

विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष बने हरवेन्द्र राघव

मेरठ :  विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार प्रजापति ने बुलंदशहर निवासी हरवेन्द्र राघव को हस्तिनापुर संभाग प्रभारी गौ रक्षा ज्ञानेंद्र त्यागी के संस्तुति पर विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।इससे पहले हरवेन्द्र मंडल महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। हरवेन्द्र ने कहा कि मैं पूज्य महाराज जी के गौसेवा,हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करते हुए पूज्य महाराज जी के द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।इनके मनोनयन से मेरठ मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के अंदर खुशी की लहर है।लोगों के द्वारा खूब सारी बधाइयां भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *